Trusted Source Image

Bihar BEd CET Admit Card 2025: बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड आज होगा जारी, biharcetbed-lnmu.in से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | May 21, 2025 | 10:34 AM IST | 2 mins read

बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

शेड्यूल के मुताबिक, बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
शेड्यूल के मुताबिक, बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज, 21 मई, 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पात्र होंगे, जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की है।

बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी।

बिहार बीएड सीईटी 2025 एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए।

Bihar BEd CET Admit Card 2025: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट डेट?

किसी भी त्रुटि के मामले में उम्मीदवारों को तुरंत विश्वविद्यालय से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना आवश्यक है।

बिहार बीएड सीईटी 2025 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के बाद, आंसर की जून 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और परिणाम 10 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Also readBihar Civil Court Clerk Mains Admit Card 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स हाल टिकट जारी, परीक्षा 28 मई को

Bihar BEd CET 2025 Admit Card: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बीएड सीईटी 2025 एडमिट कार्ड की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apply Online सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • बिहार बीएड सीईटी 2025 पोर्टल पर आईडी लॉगिन करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
  • बिहार बीएड सीईटी 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में 4 विकल्प होते हैं, जिनका उत्तर 120 मिनट (2 घंटे) में देना होता है। प्रत्येक सही उत्तर 1 अंक का होता है, और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications