Bihar BEd CET Admit Card 2024: बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड biharcetbed-lnmu.in पर जारी, परीक्षा 25 जून को
Abhay Pratap Singh | June 18, 2024 | 03:03 PM IST | 2 mins read
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने आज यानी 17 जून को बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर बिहार बीएड सीईटी हाल टिकट देख सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिहार बीएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एक वैध सरकारी आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज की फोटो ले जाना होगा।
बिहार बीएड सीईटी हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा समय, परीक्षा तिथि, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा केंद्र विवरण और परीक्षा दिवस संबंधित दिशा-निर्देश सहित अन्य विवरण दिए गए हैं। बिहार बीएटी सीईटी प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधकारी से संपर्क करना चाहिए।
बिहार बीएड सेट परीक्षा दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को काले व नीले रंग के बॉलपॉइंट पेन और पेंसिल ले जाने की अनुमति होगी। वहीं, प्रवेश पत्र की दो प्रतियों पर दिए गए स्थान पर उम्मीदवार के पिता के हस्ताक्षर भी होने चाहिए।
Bihar B.Ed CET Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.bihar-cetbed-lnmu.in या www.lnmu.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद, बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- बिहार बीएड सेट 2024 हाल टिकट पीडीएफ में स्क्रीन एडमिट प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और बिहार बीएड एडमिट कार्ड के दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bihar B.Ed CET Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 25 जून 2024 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट तय की गई है। बिहार बीएड सीईटी पेपर अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होगा, जिसमें बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल