BHU Central Library: बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय का विस्तार, 700 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गईं
Santosh Kumar | December 20, 2024 | 06:13 PM IST | 1 min read
सयाजी राव गायकवाड़ लाइब्रेरी में हर दिन 6000 से अधिक लोग आते हैं। इसमें 15 लाख किताबें, 90,000 ई-बुक्स और 17,000 पत्रिकाएं हैं।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता में एक और बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के सयाजी राव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय में 700 नई छात्र सीटें जोड़ी गई हैं। इसके साथ ही 2021 के मुकाबले इसकी कुल क्षमता तीन गुना बढ़ गई है। छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है।
कुलपति सुधीर कुमार जैन ने केंद्रीय पुस्तकालय की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस G+5 इमारत में 700 से अधिक छात्रों के बैठने की क्षमता है और साथ ही इसमें 50,000 से अधिक किताबें रखी जा सकती हैं।
कुलपति ने नए भवन का दौरा किया और छात्रों तथा पुस्तकों के लिए बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय ने अधिक छात्रों को समायोजित करने के लिए अपने पुस्तकालय का विस्तार और सुधार करने की योजना लागू की है।
Also read BHU 104th Convocation: बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह में 14072 छात्रों को प्रदान की गईं डिग्रियां
2021 में 850 की तुलना में अब लाइब्रेरी में 2500 छात्र बैठ सकते हैं। सयाजी राव गायकवाड़ लाइब्रेरी में हर दिन 6000 से अधिक लोग आते हैं। इसमें 15 लाख किताबें, 90,000 ई-बुक्स और 17,000 पत्रिकाएं हैं।
पुस्तकालय के लिए वार्षिक आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रीडिंग हॉल सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक यानि पूरी रात खुला रहता है। भारत सरकार की योजना के तहत पुस्तकालय को आधुनिक बनाने के प्रयास चल रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’