BHEL Recruitment 2025: बीएचईएल ट्रेनी भर्ती नोटिफिकेशन bhel.com पर जारी, 1 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | January 20, 2025 | 07:02 PM IST | 1 min read
बीएचईएल भर्ती 2025 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आयु में छूट सरकार के मानदंड अनुसार लागू है।
नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 400 रिक्त पदों को भरने के लिए इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 फरवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएचईएल ट्रेनी पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।
BHEL Trainee Recruitment 2025: आयुसीमा
बीएचईएल भर्ती 2025 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आयु में छूट सरकार के मानदंड अनुसार लागू है।
BHEL Recruitment 2025: इंजीनियर ट्रेनी पदों की संख्या
- यांत्रिक - 70 पद
- विद्युत - 26 पद
- सिविल - 12 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स - 10 पद
- रसायन - 3 पद
- धातुकर्म - 4 पद
- कुल - 150 पद
BHEL Recruitment 2025: सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों की संख्या
- यांत्रिक - 140 पद
- विद्युत - 55 पद
- सिविल - 35 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स - 20 पद
- कुल - 250 पद
BHEL Trainee Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीएचईएल के तहत इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 795 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व-एसएम और एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 295 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also read MPPSC PCS Result Out: एमपी पीएससी पीसीएस रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
BHEL Trainee Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बीएचईएल इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल टाइम बैचलर डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर्स डिग्री या इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी में डुअल डिग्री प्रोग्राम डिग्री होनी चाहिए।
सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में फुल टाइम नियमित डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें कम से कम 65% अंक (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 60% तक छूट) हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल