Scholarship Program 2024: भारती एयरटेल फाउंडेशन ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ‘स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ किया शुरू
Abhay Pratap Singh | July 16, 2024 | 07:44 PM IST | 2 mins read
फाउंडेशन ने कहा कि योग्यता-सह-साधन छात्रवृत्ति का उद्देश्य विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के योग्य छात्रों को सहायता प्रदान करना है, जिसमें छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नई दिल्ली: अपनी 25वीं वर्षगांठ पर भारती एंटरप्राइजेज की फिलैंथरोपिक शाखा भारती एयरटेल फाउंडेशन ने ‘भारती एयरटेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत की। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्रों को पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान कॉलेज की 100 प्रतिशत फीस मिलेगी। स्कॉलरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य अलग-अलग सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के योग्य विद्यार्थियों की मदद करना है।
प्रौद्योगिकी आधारित इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के स्नातक छात्र और शीर्ष 50 एनआईआरएफ कॉलेजों में पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के स्टूडेंट्स भारती एयरटेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 8.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
फाउंडेशन ने कहा कि, “इस वर्ष 250 छात्रों के साथ शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को प्रत्येक समूह के माध्यम से इसके सफल कार्यान्वयन पर भविष्य में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कार्यक्रम के पीक पर पहुंचने पर प्रति वर्ष 100+ करोड़ के खर्च के साथ 4,000 स्कॉलर्स तक पहुंच बनाने की महत्वाकांक्षा है।”
Also read आईआईटी कानपुर 'ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप' के तहत जेईई एडवांस्ड 2024 रैंकर्स को देगा छात्रवृत्ति
भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष व भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा, “जब हम पिछले 25 वर्षों पर विचार करते हैं, तो भारती एयरटेल फाउंडेशन को अपनी शैक्षिक पहलुओं के माध्यम से 60 लाख से अधिक लोगों के जीवन को बेहतर बनाने पर गर्व होता है।”
मित्तल ने आगे कहा, “इस अग्रणी भारती एयरटेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के साथ हम विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्रों, विशेष रूप से छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार कर रहे हैं।” भारती स्कॉलरशिप प्रोग्राम अगस्त 2024 में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों पर लागू होगा।
‘भारती एयरटेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम’ के तहत चयनित उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के अलावा दिए गए अन्य लाभों में एक लैपटॉप और छात्रावास एवं मेस का शुल्क शामिल है। छात्रवृत्ति के बारे में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट bhartifoundation.org/bharti-airtel-scholarship पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच