BFUHS MO Recruitment 2024: बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती पंजीकरण की आखिरी डेट 10 सितंबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | September 5, 2024 | 04:45 PM IST | 1 min read
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज भर्ती 2024 के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करेगा और मानदंडों पर खरा उतरने वाले व्यक्तियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) ने 400 मेडिकल ऑफिसर (सामान्य) भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 4 सितंबर 2024 तक थी, जिसे अब 10 सितंबर तक आगे बढ़ाया गया है।
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीएफयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र जमा कर दिया है, उन्हें आवेदन पत्र में वांछित सुधार के लिए 8 सितंबर 2024 तक मौका दिया जाएगा।
BFUHS Medical Officer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में दिए जाएंगे। गैर-छूट वाली श्रेणियों को 500 रुपये वापस किए जाएंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
BFUHS Medical Officer Recruitment 2024: आयुसीमा
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 4 सितंबर, 2024 तक 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आयु में छूट श्रेणी के अनुसार दी जाएगी।
BFUHS Medical Officer Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 8 सितंबर के लिए निर्धारित थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार