BFSI: बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में 2030 तक 2,50,000 नौकरियां सृजित होंगी - रिपोर्ट
Press Trust of India | August 21, 2025 | 03:54 PM IST | 2 mins read
कार्यबल समाधान प्रदाता एडेको इंडिया ने रिपोर्ट में कहा - बीएफएसआई क्षेत्र में प्रतिभाशाली लोगों की बढ़ती मांग के दम पर देश के छोटे व मझोले शहर शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रहे हैं, जहां लगभग 48 प्रतिशत नई नौकरियां सृजित हो रही हैं।
मुंबई: बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा (BFSI) क्षेत्र में 2025-26 में नियुक्तियों में 8.7% और 2030 तक 10 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान है, जिससे करीब 2.5 लाख स्थायी नौकरियां उत्पन्न होंगी। 20 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में यह वृद्धि छोटे व मझोले श्रेणी के शहरों में बढ़ती मांग के दम पर हो रही है, जो महानगर केंद्रित भर्ती से स्पष्ट बदलाव को दर्शाता है।
कार्यबल समाधान प्रदाता एडेको इंडिया ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘बीएफएसआई क्षेत्र में प्रतिभाशाली लोगों की बढ़ती मांग के दम पर देश के छोटे व मझोले शहर शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रहे हैं, जहां लगभग 48 प्रतिशत नई नौकरियां सृजित हो रही हैं।’’
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि की तुलना में भर्तियों में 27 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। स्थानीय भाषा में दक्षता एवं जमीनी स्तर पर बिक्री का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के अब चयनित होने की संभावना 2.5 गुना अधिक है और उन्हें 10-15 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा।
इस बीच, बैंकों ने बिक्री एवं संबंधि अधिकारियों, डिजिटल उत्पाद प्रबंधकों और ऋण जोखिम विश्लेषकों के लिए भर्ती बढ़ा दी है, जो इस वर्ष पारंपरिक बीएफएसआई भर्ती में सबसे अधिक मांग वाली भूमिकाएं हैं। रिपोर्ट से पता चला कि वित्त एवं बीमा कंपनियां तेजी से वित्तीय योजनाकारों, निवेश सलाहकारों, ‘डिजिटल अंडरराइटर्स’ और दावा स्वचालन विशेषज्ञों आदि की मांग कर रही हैं।
इसमें कहा गया कि इंदौर, कोयम्बटूर, नागपुर और गुवाहाटी जैसे बाजारों में नियुक्तियों में 15-18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं सूरत, जयपुर, लखनऊ और भुवनेश्वर में 11-13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
एडेको इंडिया के निदेशक कार्तिकेयन केसवन ने कहा, ‘‘बीएफएसआई क्षेत्र में नियुक्ति परिदृश्य दो अभिसारी बदलावों से नए सिरे से परिभाषित हो रहा है। पहला डिजिटल-प्रथम निवेशकों का तेजी से उदय और दूसरा छोटे व मझोले शहरों की ओर झुकाव। बीएफएसआई क्षेत्र में नियुक्ति की मांग मजबूत बनी हुई है। हालांकि म्यूचुअल फंड कंपनियां और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियां इस वृद्धि में नौ प्रतिशत से अधिक का नेतृत्व कर रही हैं, क्योंकि बाजार से जुड़े निवेश महानगरों से आगे बढ़ रहे हैं।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल