BBOSE June Answer Key 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की आंसर की biharboardonline.com पर जारी
Saurabh Pandey | August 25, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं, 12वीं जून परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। विद्यार्थी 27 अगस्त तक इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की जून 2026 माध्यमिक (10वीं) और उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं और किसी प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट होने पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 12वीं की आंसर-की के लिए objection.biharboardonline.com तथा 10वीं की आंसर-की के लिए objmatric.biharboardonline.com या दोनों कक्षाओं के लिए मुख्य पोर्टल biharboardonline.com पर जा सकते हैं।
BBOSE Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने की डेट
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह 27 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती/आपत्ति दर्ज करा सकता है। परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि तय समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
BBOSE Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- अपना रोल कोड और स्टडी सेंटर कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- स्क्रीन पर संबंधित विषय की उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।
- यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो प्रश्न संख्या चुनें, आपत्ति का कारण दर्ज करें और आवश्यक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंत में प्रक्रिया पूरी करने के लिए फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार