BBOSE Admit Card 2025: बिहार ओपन स्कूल 10वीं डमी एडमिट कार्ड में सुधार की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 12, 2025 | 12:57 PM IST | 2 mins read
अध्ययन केंद्रों के को-ऑर्डिनेटर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से बीबीओएसई 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के लिए बीबीओएसई 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 में सुधार की अंतिम तिथि 12 से 13 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, बिहार ओपन स्कूल 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 में सुधार की आखिरी तिथि 11 अगस्त थी।
बीबीओएसई 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 बीएसईबी की वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। नोटिस में कहा गया कि अध्ययन केंद्रों के को-ऑर्डिनेटर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से बिहार ओपन स्कूल 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूलों से डमी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड में सभी विवरणों की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए और त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि तक सुधार कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में छात्र/ छात्रा और उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि, सुधार के लिए यदि किसी विद्यार्थी द्वारा निर्धारित अवधि तक अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेटर से संपर्क कर डमी एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं किया जाता है तथा अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेटर द्वारा भी ऑनलाइन त्रुटि सुधार प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुधार नहीं किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी, को-ऑर्डिनेट, छात्र और उनके अभिभावक की होगी।
बीबीओएसई 10th डमी एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन डाउनलोड करने और त्रुटि सुधार करने में किसी भी तरह की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 8146568498 और ईमेल आईडी bseb@antiersolutions.com पर मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BBOSE 2025 Admit Card: डाउनलोड करें?
बीबीओएसई कक्षा 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- बीबीओएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें