BoM SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र एसओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 11, 2025 | 12:16 PM IST | 2 mins read
इंटरव्यू में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50 अंक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन के लिए 45 अंक) प्राप्त करने होंगे। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के अनुसार मेरिट में स्थान दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भर्ती अधिसूचना में आईटी, ट्रेजरी, लीगल, क्रेडिट, रिस्क मैनेजमेंट आदि जैसे विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में 350 रिक्तियों की घोषणा की है। ये पद उप महाप्रबंधक (स्केल VI) से लेकर प्रबंधक (स्केल II) तक विभिन्न स्केलों पर उपलब्ध हैं। इनमें-
- उप महाप्रबंधक (आईटी)
- सहायक महाप्रबंधक
- मुख्य प्रबंधक - डिजिटल बैंकिंग
- मुख्य प्रबंधक - डेटा सुरक्षा
- वरिष्ठ प्रबंधक - क्रेडिट
- प्रबंधक और अन्य पद
Bank of Maharashtra Bharti 2025: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- डिप्लोमा प्रमाणपत्र, सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट
- स्नातक सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री सर्टिफिकेट।
- स्नातकोत्तर सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री सर्टिफिकेट।
- प्रोफेशनल डिग्री - सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री सर्टिफिकेट।
- सर्टिफिकेट: पात्रता मानदंड में निर्दिष्ट अतिरिक्त सर्टिफिकेट
Bank of Maharashtra SO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
GST (18%)
|
कुल शुल्क
|
|---|---|---|---|
|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी
|
1000
|
180
|
1180 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग
|
100
|
18
|
118 रुपये
|
Bank of Maharashtra bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
- एसओ भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- व्यक्तिगत, शैक्षिक और व्यावसायिक विवरणों के साथ आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
- अब आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Bank of maharashtra so recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र एसओ पदों के लिए चयन एक परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। बैंक पहले योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आवेदनों की स्क्रीनिंग कर सकता है। अंतिम चयन 100 में से इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा, जिसमें क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 50 अंक (एससी/एसटी/दिव्यांगजनों के लिए 45 अंक) आवश्यक हैं।
यदि इंटरव्यू की तिथि पर सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पात्रता मानदंड और जन्मतिथि के प्रमाण से संबंधित मूल दस्तावेज इंटरव्यू की तिथि पर सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना होगा।
अगली खबर
]Bihar STET 2025: बिहार एसटेट आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि 19 सितंबर, जानें पंजीकरण शुल्क, एग्जाम डेट
यह परीक्षा बिहार के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 11 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 19 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल