Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर के 195 पदों पर निकली भर्ती, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 05:44 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 64,820 रुपये से लेकर 1,56,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न विभागों में ऑफिसर (स्केल 2, 3, 4, 5 और 6) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 195 पद भरे जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, इंटीग्रेटेड रिस्क मैनेजमेंट, फॉरेक्स एंड ट्रेजरी, आईटी/ डिजिटल बैंकिंग / CISO/ CDO और अन्य विभागों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर की जाएगी।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 118 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक के डिमांड ड्राफ्ट (गैर-वापसीयोग्य) के माध्यम से किया जाना चाहिए, जो “बैंक ऑफ महाराष्ट्र अधिकारी भर्ती परियोजना 2024-25” के पक्ष में पुणे में देय हो।
नोटिस में कहा गया कि, किसी अन्य माध्यम से शुल्क भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑफिसर भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू की गई है और आवेदन की आखिरी तिथि 26 जुलाई 2024 है।
Also read UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 544 पदों पर आवेदन शुरू, शैक्षणिक मानदंड जानें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार मास्टर या बैचलर डिग्री, CA/ CMA/ CFA, बीई/ बी टेक, लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पद के अनुसार 3 से 12 साल तक का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 वर्ष, 38 वर्ष, 40 वर्ष, 48 वर्ष और 50 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 64,820 रुपये से लेकर 1,56,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Bank of Maharashtra Officer Recruitment 2024: आवेदन कहां भेजें?
उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र को अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ “जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचआरएम डिपार्टमेंट, हेड ऑफिस, ‘लोकमंगल’, 1501, शिवाजी नगर, पुणे - 411005” पते पर समय सीमा के भीतर भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार