BoB SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती पंजीकरण bankofbaroda.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | December 29, 2024 | 10:54 AM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2025 ऑनलाइन टेस्ट में 150 प्रश्न होंगे, जिसके लिए कुल 225 हैं और परीक्षा के पूरी करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अंग्रेजी भाषा टेस्ट को छोड़कर सभी सेक्शन अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट-bankofbaroda.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 तक है।
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 600 रुपये+ जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
BOB SO Recruitment 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-bankofbaroda.in पर जाएं।
- अब करियर टैब के अंतर्गत करंट ओपनिंग्स सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'विभिन्न विभागों में प्रोफेशनल्स की भर्ती' लिंक पर क्लिक करें।
- बीओबी एसओ आवेदन पत्र में डिटेल भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- अब बीओबी एसओ पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बीओबी एसओ एप्लिकेशन फॉर्म पीडीएफ सेव करें और एक हार्ड कॉपी रख लें।
BOB SO Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
- ग्रामीण एवं कृषि बैंकिंग विभाग - 200 पद
- रिटेल लाइबिलिटीज विभाग - 450 पद
- एमएसएमई बैंकिंग विभाग - 341 पद
- सूचना सुरक्षा विभाग - 9 पद
- सुविधा प्रबंधन - 22 पद
- कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट - 30 पद
- वित्त विभाग - 13 पद
- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग -177 पद
- एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट कार्यालय - 25 पद
Bank Of Baroda SO Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2025 ऑनलाइन टेस्ट में 150 प्रश्न होंगे, जिसके लिए कुल 225 हैं और परीक्षा के पूरी करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अंग्रेजी भाषा टेस्ट को छोड़कर सभी सेक्शन अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।
बीओबी एसओ पेपर में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा (English language), मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) और प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न शामिल होते हैं।
Bank Of Baroda SO Recruitment 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक/अंकों का प्रतिशत सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 40% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 35% होगा।
Bank Of Baroda SO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, या कोई अन्य टेस्ट शामिल हो सकता है। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए ग्रुप चर्चा या इंटरव्यू शामिल हो सकता है।
अगली खबर
]UPSSSC Exam City Slip 2024: यूपीएसएसएससी ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंटेंट एग्जाम सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी
यूपीएसएसएससी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा