BoB Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया

Saurabh Pandey | November 12, 2025 | 06:41 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। अपरेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी, जिससे उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों का अनुभव प्राप्त होता है।

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले NATS/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले NATS/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने देशभर में 2700 अप्रेंटिस रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2025 तक है।

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में निर्धारित छूट दी जाएगी।

Bank of Baroda Apprenticeship 2025: शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

BoB Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये + जीएसटी और एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

BoB Apprentice Recruitment 2025: राज्यवार भर्तियां

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत जिन राज्यों में बड़े पदों पर भर्तियां होनी हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है-

  1. उत्तर प्रदेश - 307 पद
  2. गुजरात - 400 पद
  3. महाराष्ट्र - 297 पद
  4. राजस्थान - 215 पद
  5. दिल्ली (यूटी) - 119 पद
  6. बिहार - 47 पद
  7. छत्तीसगढ़ - 48 पद
  8. हरियाणा - 36 पद
  9. मध्य प्रदेश - 56 पद
  10. उत्तराखंड - 22 पद

BoB Apprentice Recruitment 2025: परीक्षा सिलेबस

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती की वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को कुल अंकों में न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। कुल अंकों में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी।

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
परीक्षा का माध्यम
सामान्य / वित्तीय जागरूकता
25
25
60 मिनट
हिंदी / अंग्रेज़ी
गणितीय एवं तार्किक योग्यता
25
25
60 मिनट
हिंदी / अंग्रेज़ी
कंप्यूटर ज्ञान
25
25
60 मिनट
हिंदी / अंग्रेज़ी
सामान्य अंग्रेज़ी
25
25
60 मिनट
अंग्रेज़ी
कुल
100
100
60 मिनट

Also read ECGC PO Recruitment 2025: ईसीजीसी पीओ भर्ती के लिए ecgc.in पर 2 दिसंबर तक करें आवेदन; वेतन 169,000 रुपए तक

BoB Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 चयन एक ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले NATS/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

BoB Apprentice Recruitment 2025: स्टाइपेंड

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। अपरेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी, जिससे उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों का अनुभव प्राप्त होता है। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते/लाभ के लिए पात्र नहीं हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications