AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि कल, सीट आवंटन 5 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 1, 2024 | 03:24 PM IST | 2 mins read
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवार आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
नई दिल्ली: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की ओर से कल यानी 2 सितंबर को आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार दोपहर 2 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए शुल्क भुगतान शाम 5 बजे (2 सितंबर) तक कर सकते हैं। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम 2024 की घोषणा 5 सितंबर को की जाएगी। आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवार आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए एआईक्यू सरकारी कॉलेजों/ AIQ- सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और सीयूएनआई सीटों के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 1,000 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read Uttarakhand NEET UG 2024 Counselling: उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
पंजीकरण पूरा करने के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 20,000 रुपये की सुरक्षा राशि देनी होगी। जबकि डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वापसी योग्य 50,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवारों को फ्री एग्जिट सुविधा का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी और फीस जब्त नहीं की जाएगी। हालांकि, शेष राउंड के लिए फ्री एग्जिट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।” नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
AYUSH NEET UG Counselling Process: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aaccc.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद ‘यूजी काउंसलिंग’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, ‘New candidate Registration for Round 1’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और पासवर्ड जनरेट करें।
- काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि का भुगतान करें।
- अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परिषद आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार