AYUSH NEET UG Counselling 2024: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पंजीकरण तिथि और डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 08:29 AM IST | 2 mins read
आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर 2 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: आयुष प्रवेश केंद्रीय काउंसलिंग समिति (AACCC) ने आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू की जाएगी।
राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2024 (NEET UG 2024) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। राउंड 1 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 2 सितंबर तय की गई है। सीट आवंटन परिणाम 5 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयुष पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग का आयोजन चार राउंड यानी राउंड-1, राउंड-2, राउंड-3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार समिति की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AYUSH NEET UG Counselling 2024 Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के अनुसार काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं:
Round 1 Counselling Schedule -
- पंजीकरण और शुल्क भुगतान- 28 अगस्त से 2 सितंबर दोपहर 2 बजे तक/ शुल्क भुगतान सुविधा शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
- विकल्प भरना और लॉक करना- 29 अगस्त से 2 सितंबर रात 11:55 बजे तक/ च्वाइस लॉकिंग दोपहर 2 बजे से 2 सितंबर रात 11:55 बजे तक।
- प्रोसेसिंग एवं सीट आवंटन- 3 सितंबर से 4 सितंबर 2024 तक।
- सीट आवंटन परिणाम- 5 सितंबर।
- आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 6 सितंबर से 11 सितंबर 2024 तक।
Round 2 Counselling Schedule -
- पंजीकरण और शुल्क भुगतान- 18 सितंबर से 23 सितंबर दोपहर 2 बजे तक/ शुल्क भुगतान सुविधा शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
- विकल्प भरना और लॉक करना- 19 अगस्त से 23 सितंबर रात 11:55 बजे तक/ च्वाइस लॉकिंग दोपहर 2 बजे से 2 सितंबर रात 11:55 बजे तक।
- प्रोसेसिंग एवं सीट आवंटन- 24 से 25 सितंबर तक।
- सीट आवंटन परिणाम- 26 सितंबर।
- आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 तक।
Round 3 Counselling Schedule -
- पंजीकरण और शुल्क भुगतान- 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 तक।
- विकल्प भरना और लॉक करना- 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 तक।
- प्रोसेसिंग एवं सीट आवंटन- 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक।
- सीट आवंटन परिणाम- 17 अक्टूबर।
- आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 18 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक।
Stray vacancy round counselling -
- पंजीकरण और शुल्क भुगतान- 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक
- विकल्प भरना और लॉक करना- 29 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक
- सीट आवंटन- 1 नवंबर।
- सीट आवंटन परिणाम- 2 नवंबर।
- आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 3 नवंबर से 7 नवंबर तक।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार