Santosh Kumar | August 28, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काउंसलिंग के जरिए आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान 28 अगस्त से 2 सितंबर दोपहर 2 बजे तक किया जा सकता है।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करते समय, एआईक्यू सरकारी कॉलेजों और सीयूएनआई सीटों के लिए यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है, जबकि डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 5,000 रुपये है। शुल्क भुगतान की सुविधा शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) द्वारा आयुष पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित की जाएगी। एएसीसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर कार्यक्रम देख सकते हैं।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 29 अगस्त से 2 सितंबर तक रात 11:55 बजे तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 6 सितंबर से 11 सितंबर 2024 तक होगी।
Also readAYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, डायरेक्ट लिंक जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं-