Assam Board 12th Result 2024: असम बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम कल सुबह 9 बजे होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Santosh Kumar | May 8, 2024 | 08:40 PM IST | 1 min read
असम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और कैप्चा जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: असम बोर्ड असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) कल यानी 9 मई को सुबह 9 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा की है।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: Assam HS QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
असम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और कैप्चा जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बता दें कि इस साल परीक्षा 12 फरवरी से 13 मार्च तक असम के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं।
शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) कल सुबह 9 बजे एचएस परीक्षा परिणाम-2024 घोषित करेगा। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति सुबह 7 बजे जारी की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ।'
Also read Assam HSLC Result 2024: असम एचएसएलसी रिजल्ट sebaonline.org पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Assam Board 12th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके असम बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Assam HS Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- AHSEC 12th Result स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उल्लिखित विवरण जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल