BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए आवेदन शुरू, 60 हजार रुपये से अधिक सैलरी
Abhay Pratap Singh | January 20, 2024 | 04:54 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सिक्योरिटी ऑफिसर के 38 पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी 2024 से शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली: बैक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 19 जनवरी से लेना शुरू कर दिया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट Bankofbaroda.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। बीओबी सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए कुल 38 रिक्तियों पर यह भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन शुल्क व सैलरी- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए चनयित उम्मीदवारों को 49,910 रुपये से 69,810 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा- इन पदों पर 25 से 35 आयु वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस वर्ग और आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता- बीओबी सिक्योरिटी ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम 3 माह के कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट या फिर ग्रेजुएशन लेवल पर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बतौर सब्जेक्ट होना चाहिए।
BOB Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया जानें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए उम्मीदवार बीओबी सिक्योरिटी ऑफिसर के पद आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट Bankofbaroda.in पर जाएं।
- फिर करियर टैब के अंतर्गत ‘Current Opportunities’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Recruitment of Security officers on regular basis Advt. no. BOB/HRM/REC/ADVT/’ के तहत ‘apply now’ पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी और कैप्चा कोड की मदद से ओटीपी जनरेट करें।
- फिर आवेदन पत्र भरें व डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें।
- अब फॉर्म सबमिट कर भविष्य के संदर्भ में प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया- BOB Recruitment 2024 में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए 4 चरणों से गुजरना होगा। जिसमें पहले चरण में ऑनलाइन एक्जाम व दूसरे चरण में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों चरणों में सफल हुए उम्मीदवारों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा। जिससे बाद सभी चरणों में सफल उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी