IIM Ahmedabad: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने IIM अहमदाबाद में लिया प्रवेश; कहा- ‘सपने सच होते हैं’
Abhay Pratap Singh | September 2, 2024 | 02:25 PM IST | 2 mins read
नव्या नवेली नंदा शैक्षणिक सत्र 2024-2026 बैच के लिए आईआईएम अहमदाबाद के नए एमबीए प्रोग्राम बीपीजीपी में दाखिला लिया है।
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद के ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) में प्रवेश लिया है। इसकी जानकारी नव्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर किए गए एक पोस्ट में साझा की है। श्वेता बच्चन नंदा और उद्योगपति निखिल नंदा की बेटी नव्या ने बिजनेस में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।
नव्या ने इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सपने सच होते हैं। अगले 2 साल... बेहतरीन लोगों और फैकल्टी के साथ! ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) की 2026 की क्लास।” उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शिक्षक प्रसाद सर को कोचिंग देने और CAT/ IAT प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस साल, जनवरी 2024 में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) ने एक नया दो वर्षीय ऑनलाइन एमबीए (MBA) कार्यक्रम शुरू किया। आईआईएम अहमदाबाद का यह नया कोर्स एक ब्लेंडेड (हाइब्रिड) कार्यक्रम है जिसमें ऑन-कैंपस, इन-पर्सन और लाइव इंटरेक्टिव ऑनलाइन सत्र शामिल हैं। यह कोर्स कामकाजी पेशेवरों और बिजनेसपर्सन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।
Also read IIM Sirmaur: आईआईएम सिरमौर ने ‘लीडरशिप इन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग’ में पीजी कार्यक्रम किया शुरू
आईआईएम अहमदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम का शुल्क 20 लाख रुपये है, जिसमें कैंपस मॉड्यूल के लिए यात्रा और आवास की लागत शामिल नहीं है। 2024-2026 बैच के लिए आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए में प्रवेश के लिए आईएटी (IAT) परीक्षा 19 और 26 मई को आयोजित की गई थी।
इसके बाद 29 मई को शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की घोषणा की गई और जून के महीने में साक्षात्कार आयोजित किया गया। 12 जून को अंतिम प्रस्ताव दिए गए जिसके बाद 1 अगस्त को प्री एमबीए मॉड्यूल शुरू हुआ और 1 सितंबर को आईआईएम अहमदाबाद परिसर में कैंपस मॉड्यूल शुरू हुआ। वहीं, ऑनलाइन मॉड्यूल 12 सितंबर से शुरू होगा।
IIMA Blended Post Graduate Programme: नव्या को मिली बधाई
नव्या की मां श्वेता बच्चन ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “तुमने मुझे बहुत गर्व महसूस कराया...।” इसके अलावा, सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ ही जोया अख्तर, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि, इससे पहले नव्या अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ को होस्ट करती नजर आई थीं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार