UP News: लखनऊ में 15 जून को पुलिस नियुक्ति समारोह, 60,244 पुलिसकर्मियों को सौंपे जाएंगे अपॉइंटमेंट लेटर
Santosh Kumar | June 12, 2025 | 04:40 PM IST | 1 min read
सीएम योगी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पुलिस नियुक्ति समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (12 जून) घोषणा की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को लखनऊ में आयोजित पुलिस भर्ती समारोह में शामिल होंगे। सीएम योगी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह पुलिस भर्ती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
सीएम ने कहा कि पुलिस नियुक्ति समारोह में 60,244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "नए भर्ती किए गए पुलिसकर्मियों में एक ही बैच में 12,000 से अधिक महिलाओं को पुलिस बल में भर्ती किया गया है।"
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से 2017 के बीच केवल 10,000 भर्तियों की तुलना में यह एक रिकॉर्ड है। सीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और पारदर्शी भर्ती के प्रति प्रतिबद्धता को दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सुशासन और रोजगार के मामले में मिसाल कायम कर रहा है। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम ने केंद्रीय और राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मानवर्धन करने वाले खिलाड़ियों को 'मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार' का वितरण कर विभिन्न संस्थानों के नवीन भवनों का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम में सीएम योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को देशभर में लागू करने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में हम उत्तर प्रदेश में स्कूली और माध्यमिक शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने में सफल रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच