UP News: भारत-पाक तनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में 6 मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग की
Santosh Kumar | May 14, 2025 | 12:43 PM IST | 1 min read
सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को यूपी में इन स्कूलों की स्थापना की घोषणा करनी चाहिए। अखिलेश यादव खुद आरएमएस, धौलपुर से पढ़े हैं।
लखनऊ: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 6 नए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट भी शेयर किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि धौलपुर में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल ने देशभक्ति, अनुशासन और बहादुरी जैसे गुणों को बढ़ावा दिया है और देश की रक्षा में योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यूपी में देशभक्तों की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग है कि लखनऊ, सहारनपुर, कन्नौज, इटावा, वाराणसी और संत कबीर नगर में नए मिलिट्री स्कूल खोले जाएं।
अखिलेश यादव ने सरकार से की मांग
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इससे देश को कमजोर करने वाली ताकतों को कड़ा और प्रभावी जवाब मिलेगा। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि सरकार मौजूदा संवेदनशील हालात को देखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।
सपा प्रमुख ने कहा कि देशहित में सरकार को उत्तर प्रदेश में इन मिलिट्री स्कूलों की स्थापना की घोषणा करनी चाहिए। बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की है।
Rashtriya Military Schools: भारत में 5 राष्ट्रीय सैन्य स्कूल
अखिलेश यादव ने यह अपील ऐसे समय की है जब भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद देश में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों की भूमिका को लेकर व्यापक राजनीतिक चर्चा हो रही है।
बता दें कि वर्तमान में भारत में कुल पांच राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (आरएमएस) हैं, जो अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं। ये मिलिट्री स्कूल अजमेर और धौलपुर (राजस्थान),चैल (हिमाचल प्रदेश), बैंगलोर और बेलगाम (कर्नाटक) में स्थित है।
अगली खबर
]PSEB 12th Result 2025: पीएसईबी पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, जानें टाइमिंग, पासिंग मार्क्स
जो छात्र पंजाब बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से जारी होने के बाद पीएसईबी कक्षा 12वीं सीनियर सेकेंडरी के नतीजे देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल