अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस की छात्राओं ने निदेशक पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, दो लोग हिरासत में
Press Trust of India | September 15, 2025 | 08:33 AM IST | 1 min read
अभिभावकों का आरोप है कि दाखिले के समय 36 छात्रों से 2-2 लाख रुपए वसूले गए, जबकि उनमें से 18 को पंजीकरण और प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्थित अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस द्वारा शुल्क लेने के बावजूद छात्राओं का पंजीकरण नहीं करने का मामला सामने आया है। अमेठी पुलिस ने छात्राओं और अभिभावकों से मिली शिकायत के बाद संस्थान के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने 14 सितंबर को बताया कि ‘अमेठी इंस्टिट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल एंड साइंस’ की कुछ छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है कि संस्थान के संचालक प्रिंस आजम खां ने एएनएम कोर्स के नाम पर 36 छात्राओं से दो-दो लाख रुपए जमा कराए, मगर उनमें से 18 छात्राओं का न तो पंजीयन कराया और न ही उन्हें प्रवेश पत्र दिया गया जबकि सोमवार को परीक्षा है।
उन्होंने बताया कि छात्रा पूजा त्रिपाठी समेत सभी छात्राएं थाने में धरने पर बैठ गईं और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इंसाफ दिलाए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पत्र पर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने आगे बताया कि, फिलहाल हिरासत में लिए गए दो लोगों की पहचान गुप्त रखी गई है। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस की छात्राओं और उनके अभिभावकों ने रविवार को संस्थान के निदेशक पर दो वर्षीय सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) पाठ्यक्रम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच