Ambedkar University: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में सीयूईटी के माध्यम से यूजी कोर्स में प्रवेश शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 14, 2025 | 07:40 AM IST | 1 min read
केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) में सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
नई दिल्ली: डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD) ने अपने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैध सीयूईटी यूजी स्कोर वाले पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aud.delhi.gov.in के माध्यम से यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अंबेडकर यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय की कट-ऑफ सूची में शामिल होने वाले पंजीकृत आवेदक डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रमों में पंजीकरण के लिए 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, कश्मीरी प्रवासी और रक्षा श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 200 रुपए का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, प्रवेश प्रक्रिया के भाग के रूप में अभ्यर्थियों को audcuet.samarth.edu.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा और अपने इच्छित पाठ्यक्रम का चयन करना होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
Ambedkar University Delhi Admissions 2025: यूजी कोर्स और सीट मैट्रिक्स
अंबेडकर यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए aud.delhi.gov.in/admission/UG-Admissions/2025 पर विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में एयूडी में यूजी कोर्स और सीटों की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | स्नातक पाठ्यक्रम | सीट |
|---|---|---|
| 1 |
सामाजिक विज्ञान और मानविकी में बीए
|
50 |
| 2 |
वैश्विक अध्ययन में बीए
|
50 |
| 3 |
समाजशास्त्र में बीए (ऑनर्स)
|
35 |
| 4 |
सामाजिक विज्ञान और मानविकी में बीए (ऑनर्स)
|
35
|
| 5 |
मनोविज्ञान में बीए (ऑनर्स)
|
35
|
| 6 |
गणित में बीए (ऑनर्स)
|
35
|
| 7 |
इतिहास में बीए (ऑनर्स)
|
35
|
| 8 |
अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स)
|
35
|
| 9 |
सतत शहरीकरण में बीए
|
35
|
| 10 |
अंग्रेजी में बीए (ऑनर्स)
|
35
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार