Allahabad High Court Recruitment 2024: इलाहाबाद एचसी ने अधिवक्ता पद पर निकाली भर्तियां, 29 फरवरी लास्ट डेट
Abhay Pratap Singh | January 16, 2024 | 03:22 PM IST | 1 min read
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अधिवक्ताओं के 83 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 144,840 से 194,660 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अधिवक्ताओं के 83 पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 15 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर गई है।
अधिवक्ताओं के 83 पदों में से 35 पद अनारक्षित वर्ग, 22 पद ओबीसी वर्ग, 17 पद एससी वर्ग, 8 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग जबकि 1 सीट एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट से एप्लिकेशन फीस 1400 रुपये ली जाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।
वहीं, यूपी स्टेट में रहने वाले पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार जो सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं उन्हें 750 रुपये का भुगतान करना होगा। केवल उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स जो एससी व एसटी वर्ग में आते हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के सभी उम्मीदवारों से 1400 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahadahighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 को रात 12:59 बजे तय की गई है। इन पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा चयनित कैंडिडेट्स को 144,840 से 194,660 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]JKBOSE 2024 Date Sheet: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट की जारी, पूरी जानकारी देखें
Jammu and Kashmir Board of School Education (JKBOSE) द्वारा कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च और 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2024 से आयोजित की जाएंगी। ये सभी परीक्षाएं सॉफ्ट जोन के स्कूलों में कराई जाएंगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें