AMU Admission Test 2025: एएमयू प्रवेश परीक्षा पंजीकरण का कल आखिरी दिन, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 05:35 PM IST | 2 mins read
एएमयू प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 7 फरवरी, 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय 8 फरवरी को एएमयू प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए सुधार विंडो सक्रिय करेगा।
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) कल यानी 31 जनवरी को एएमयू प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण पोर्टल बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा करके एएमयू प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद भी उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ एएमयू प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 7 फरवरी, 2025 तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय 8 फरवरी को एएमयू प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए सुधार विंडो सक्रिय करेगा। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 11 फरवरी को बंद हो जाएगी।
AMU Admission Test 2025: परीक्षा शेड्यूल
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एएमयू अपने बीटेक, बीआर्क और बीए एलएलबी कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित करेगा। बीए पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। इसके अलावा, बीएससी, बी.कॉम और बीएससी डिप्लोमा इन पैरामेडिकल, बीआरटीटी कार्यक्रमों के लिए 14 अप्रैल और 16 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य क्षेत्र), परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। विभिन्न अन्य पाठ्यक्रमों के लिए एएमयू प्रवेश परीक्षा की तारीख विश्वविद्यालय द्वारा अभी भी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार, यह अप्रैल, 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है।
AMU Admission Test 2025: एएमयू प्रवेश परीक्षा शेड्यूल
|
शेड्यूल
|
तिथि
|
|---|---|
|
एएमयू प्रवेश परीक्षा आवेदन शुरू होने की तिथि
|
2 जनवरी, 2025
|
|
एएमयू प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि
|
31 जनवरी, 2025
|
|
विलंब शुल्क के साथ एएमयू आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
|
7 फरवरी, 2025
|
|
एएमयू प्रवेश परीक्षा आवेदन करेक्शन विंडो शुरू होने की तिथि
|
8 से 11 फरवरी, 2025
|
|
एएमयू प्रवेश परीक्षा तिथि
|
20 अप्रैल, 2025
|
AMU Admission Test 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'एएमयू एडमिशन टेस्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अपना आवेदन पत्र पूरा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एएमयू एडमिशन टेस्ट 2025 शुल्क का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल