UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक स्पेशल राउंड काउंलिंग के बाद खाली रह गईं राजकीय कॉलेजों में सीटें, देखें लिस्ट
Saurabh Pandey | September 12, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read
यूपीटीएसी काउंसलिंग के हर दौर के बाद, यूपीटीएसी काउंसलिंग कटऑफ 2024 जारी की जाएगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों, श्रेणियों और कॉलेजों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी होगी।
नई दिल्ली : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट संस्थानों के लिए कराई जा रही काउंसिलिंग के स्पेशल राउंड का बुधवार को सीट आवंटन जारी कर दिया गया। इसके बाद भी प्रमुख राजकीय संस्थानों को छोड़कर कई संस्थानों में काफी सीटें खाली रह गईं।
विवि प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए आयोजित स्पेशल राउंड में कुल चॉइस भरने वाले 352 में से 308 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। बीटेक में 323 और एमबीए-एमसीए में 29 सीटें अलॉट हुईं। इन अभ्यर्थियों को 13 सितंबर तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। इस चरण के बाद आईईटी लखनऊ, केएनआईटी सुल्तानपुर और बीआईईटी झांसी की सभी सीटें भर गईं।
इन राजकीय कॉलेजों में खाली रह गईं सीटें
यूपीटीएसी काउंसलिंग 2024 के स्पेशल राउंड के बाद यूपीटीटीआई कानपुर में 195, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा में 191, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रतापगढ़ में 191, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती में 121, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी में 114, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में 103, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर में 101, निट्रा तकनीकी कैंपस गाजियाबाद में 65 और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज में 64 सीटें खाली रह गईं।
UPTAC Counselling 2024: पात्रता
- उम्मीदवारों को यूपी के किसी भी संस्थान से क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा, या माता-पिता के पास उत्तर प्रदेश का अधिवास होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवारों ने यूपी के किसी संस्थान से क्वालीफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, तो उन्हें अपने माता-पिता का अधिवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
- आयु सीमा की कोई लिमिट नहीं है।
- उम्मीदवारों के पास वैध जेईई मेन 2024 स्कोर होना चाहिए।
UPTAC : क्या है?
उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश प्रक्रिया है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से, उम्मीदवारों को जेईई मेन स्कोर के आधार पर राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों में बीटेक प्रवेश प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त कोई भी प्रवेश परीक्षा अलग से आयोजित नहीं की जाती है। पहले, प्रवेश प्रक्रिया को यूपीएसईई के नाम से जाना जाता था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार