Santosh Kumar | January 30, 2025 | 05:40 PM IST | 1 min read
एमबीए करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Candidates can download this eBook to check MAT 2026 section-wise preparation tips, latest exam pattern, previous year paper analysis & Important books.
Download EBook
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) फरवरी 2025 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। आइमा मैट 2025 फरवरी सत्र की परीक्षा पेपर-आधारित टेस्ट (पीबीटी) और कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। एमबीए करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Latest: MAT Preparation Tips, Study Material
Don't Miss: MAT Sample Papers | Mock Test Series
Online MBA: Guide | Top Online MBA Universities India | Online MBA at IIMs
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी आइमा मैट फरवरी सत्र के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आइमा मैट 2025 फरवरी के लिए आवेदन शुल्क ₹2100 है। उम्मीदवार ₹1500 का अतिरिक्त शुल्क देकर अतिरिक्त परीक्षा मोड का विकल्प भी चुन सकते हैं। परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
मैट 2025 के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवार को एक वैध ईमेल आईडी, फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवि, हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि और क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) या नेट बैंकिंग की आवश्यकता होगी।
Also readMAH MBA CET 2025: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी पंजीकरण की लास्ट डेट 31 जनवरी तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आइमा मैट फरवरी 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
पीबीटी पंजीकरण की अंतिम तिथि | 2 मार्च 2025 |
पीबीटी परीक्षा की तारीख | 9 मार्च 2025 |
सीबीटी पंजीकरण की अंतिम तिथि | 9 मार्च 2025 |
सीबीटी परीक्षा की तारीख | 23 मार्च 2025 |