AILET 2025: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए दिशा-निर्देश जारी; 8 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 5, 2024 | 07:28 PM IST | 2 mins read
एनएलयू दिल्ली ने एआईएलईटी 2025 एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से एआईएलईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 (AILET 2025) के लिए परीक्षा दिवस दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एआईएलईटी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनएलयू दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर AILET 2025 एग्जाम गाइडलाइंस की जांच कर सकते हैं।
Latest: AILET LLM 3rd Merit List Out - Download PDF
New: Top Law colleges in Delhi | AILET PG PYQs PDF
Admission Alert: Law Programs at Jindal Global Law School
एनएलयू दिल्ली की ओर से एआईएलईटी 2025 परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। हाल ही में, एनएलयू दिल्ली ने एआईएलईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से एआईएलईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएलईटी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, कार्यक्रम का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा का नाम और समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AILET 2025 Guidelines: एआईएलईटी दिशानिर्देश
उम्मीदवार नीचे ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं:
- कैंडिडेट को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा कक्ष में नीला या काला बॉलपॉइंट पेन, प्रवेश पत्र, फोटो, पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
- अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर रिस्पांस शीट युक्त सीलबंद लिफाफा दोपहर 2 बजे से पहले नहीं खोलना चाहिए।
- एआईएलईटी प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा तथा गलत उत्तर 0.25 अंक काटा जाएगा।
- सभी उत्तरों को OMR रिस्पॉन्स शीट पर अंकित किया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों को शीट पर उत्तर अंकित करने के निर्देश और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ने चाहिए।
- ओएमआर शीट कार्बनयुक्त होती है, इसलिए उम्मीदवारों को कार्बन कॉपी और प्रश्न पुस्तिका अपने पास रखना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा