AILET Admit Card 2025: एआईएलईटी एडमिट कार्ड 28 नवंबर को होगा जारी, 4 शहरों में नहीं बनाए गए एग्जाम सेंटर
Abhay Pratap Singh | November 20, 2024 | 12:41 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 (AILET 2025) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एनएलयू की ओर से आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर 28 नवंबर को एआईएलईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लॉ प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एआईएलईटी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एआईएलईटी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन 8 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा।
AILET एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, कोर्स का नाम (बीए एलएलबी/एलएलएम/पीएचडी), रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र विवरण, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। एआईएलईटी एंट्रेंस एग्जाम स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी लॉ (PhD Law) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एनएलयू दिल्ली ने पहले उम्मीदवारों को सूचित किया था कि AILET 2025 परीक्षा के लिए 4 शहरों बिलासपुर (छत्तीसगढ़), कोटा, शिमला और सिलीगुड़ी में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे, क्योंकि यहां उम्मीदवारों की संख्या 100 से कम है। इन शहरों को पहली पसंद के रूप में चयन करने वाले कैंडिडेट को परीक्षा शहर अपडेट करना आवश्यक था।
AILET 2025 Exam Cites: परीक्षा शहर
एआईएलईटी 2025 परीक्षा बेंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, सिलीगुड़ी, वाराणसी और विशाखापत्तनम में आयोजित होगी।
All India Law Entrance Test 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एआईएलईटी हाल टिकट 2025 प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल