AIIMS INI SS 2025 Counselling: एम्स आईएनआई एसएस जनवरी काउंसलिंग स्थगित, संशोधित तिथि aiimsexams.ac.in पर जल्द
Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 04:54 PM IST | 1 min read
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी एंट्रेंस टेस्ट (INI SS) जनवरी 2025 काउंसलिंग स्थगित कर दी है। एम्स द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एम्स आईएनआई एसएस जनवरी 2025 संशोधित काउंसलिंग तिथियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट docs.aiimsexams.ac.in पर ‘उचित समय’ पर की जाएगी।
इससे पहले, एम्स दिल्ली ने 18 दिसंबर को जनवरी 2025 सत्र के लिए आईएनआई एसएस काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की थी। कार्यक्रम के अनुसार, आईएनआई एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग तीन राउंड - राउंड 1, राउंड 2 और राउंड 3 में कराई जाएगी। वहीं, पंजीकरण प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2024 से शुरू होनी थी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “नोटिस संख्या 166/2024 दिनांक 13.12.2024 के संदर्भ में INI-SS जनवरी 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन सीट आवंटन प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से वापस ले ली गई है। आईएनआई-एसएस जनवरी 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन सीट आवंटन का संशोधित कार्यक्रम समय पर जारी किया जाएगा।”
INI SS 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही जनवरी 2025 सत्र के लिए एम्स आईएनआई एसएस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। AIIMS INI SS जनवरी 2025 मेरिट सूची 13 दिसंबर को जारी की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
INI SS Exam 2025: पाठ्यक्रम
आईएनआई एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहंस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर ऑफ सर्जरी (MCH) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
AIIMS INI SS 2025: नोटिस कैसे जांचें?
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘INI-SS जनवरी 2025 सत्र के ऑनलाइन सीट आवंटन महत्वपूर्ण सूचना’ लिंक पर क्लिक करें।
- आधिकारिक सूचना के साथ स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- उम्मीदवार आईएनआई एसएस 2025 जनवरी काउंसलिंग नोटिस जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’