AIIMS INI CET 2025 Admit Card: एम्स आईएनआई सीईटी हाल टिकट aiimsexams.ac.in पर कल होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 06:40 PM IST | 2 mins read
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को आईडी और पासवर्ड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Know your admission chances in INIs- AIIMS campuses ,JIPMER, NIMHANS, PGIMER and SCTIMST
Use Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) कल यानी 4 नवंबर को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2025 (INI CET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स आईएनआई सीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एम्स आईएनआईसीईटी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। आईएनआई सीईटी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी तरह की विसंगतियों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। किसी भी त्रुटि के मामले में अभ्यर्थियों को सुधार के लिए तुरंत एम्स परीक्षा प्राधिकारियों से संपर्क करना होगा। INI CET 2025 एग्जाम देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
आईएनआई सीईटी जनवरी 2025 का आयोजन एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम में एमडी, एमएस, एमसीएच (6 वर्ष), डीएम (6 वर्ष) और एमडीएस सहित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
एम्स INI CET 2025 परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र के लिए आयोजित की जाती है। आईएनआई सीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIIMS INI CET 2025: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसनी से आईएनआई सीईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं ।
- INI CET 2025 एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच