AIIMS Delhi Recruitment 2025: एम्स दिल्ली में 199 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 10 अप्रैल से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 06:13 PM IST | 2 mins read
एम्स दिल्ली फैकल्टी भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई, 2025 है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS Delhi) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न संकाय पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 10 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम में एम्स दिल्ली फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एम्स दिल्ली फैकल्टी भर्ती 2025 के तहत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई, 2025 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एम्स दिल्ली में फैकल्टी के कुल 199 पदों को भरा जाएगा। जिसमें असिस्ट प्रोफेसर के 122 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 30 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 20 पद और प्रोफेसर के कुल 27 पद शामिल हैं।
एम्स दिल्ली प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी कैंडिडेट को 2,400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष (9.05.2025 तक) है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। नोटिस में कहा गया कि आवेदन किए गए पद के लिए आवश्यक योग्यता प्राप्त करने के बाद प्राप्त अनुभव को ही पात्र माना जाएगा। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
एम्स दिल्ली भर्ती नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, “साक्षात्कार में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। निर्धारित शुल्क के बिना प्रस्तुत आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।”
AIIMS Delhi Faculty Salary: चयनित उम्मीदवारों का वेतन
एम्स दिल्ली फैकल्टी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन दिया जाएगा। जिसकी जांच यहां कर सकते हैं:
- प्रोफेसर: 1,68,900 रुपए - 2,20,400 रुपए
- अतिरिक्त प्रोफेसर: 1,48,200 रुपए - 2,11,400 रुपए
- एसोसिएट प्रोफेसर: 1,38,300 रुपए - 2,09,200 रुपए
- सहायक प्रोफेसर: 1,01,500 रुपए - 1,67,400 रुपए
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार