AIIMS CRE 2025: एम्स सीआरई ग्रुप बी, सी पदों के लिए पंजीकरण aiimsexams.ac.in पर शुरू, पात्रताा मानदंड जानें
Saurabh Pandey | January 9, 2025 | 05:11 PM IST | 2 mins read
एम्स सीआरई 2025 भर्ती के आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 12 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा (सीआरई) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी को शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2025 है।
एम्स सीआरई 2025 भर्ती के आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 12 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
AIIMS CRE 2025 Recruitment: आवेदन शुल्क
एम्स सीआरई के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
AIIMS CRE Recruitment 2025: आयु सीमा
एम्स सामान्य भर्ती 2024 के तहत ग्रुप बी, सी पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
AIIMS CRE 2025 Recruitment: आवेदन का तरीका
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर एम्स सीआरई लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां पंजीकरण लिंक उपलब्ध होगा।
- अब लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- एम्स सीआरई आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एम्स सीआरई आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
AIIMS CRE Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
एम्स सीआरई 2025 भर्ती लिखित परीक्षा 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय में जारी किया जाएगा।
AIIMS CRE 2025 Recruitment: मार्किंग स्कीम
एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा 90 मिनट तक चलेगी और इसमें 400 अंकों के 100 एमसीक्यू होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे, प्रत्येक 4 अंक का होगा। 25 एमसीक्यू सामान्य ज्ञान और क्वालीफाइंग और कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित होंगे और 75 एमसीक्यू संबंधित ग्रुप के डोमेन से संबंधित होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी