AIIMS Bilaspur Recruitment 2025: एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर निकली भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 11, 2025 | 02:28 PM IST | 2 mins read
एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1,01,500 रुपए से लेकर 2,20,400 तक का वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर (AIIMS Bilaspur) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर 22 सितंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 90 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्रोफेसर के 22 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 14 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 15 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 39 पद भरे जाएंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 29 सितंबर, 2025 को शाम 5 बजे तक एम्स बिलासपुर में जमा करना अनिवार्य है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, अभ्यर्थी को राज्य चिकित्सा परिषद/ एमसीआई/ एनएमसी में पंजीकृत होना चाहिए। डीएनबी योग्यता रखने वालों को एमसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार समकक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए एम्स बिलासपुर फैकल्टी 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
एम्स बिलासपुर प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। एससी/ एसटी के लिए शुल्क 1180 रुपए तथा अन्य के लिए 2,360 रुपए है। किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार helpdesk.rec@aiimsbilaspur.edu.in पर ईमेल कर सकते हैं।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु प्रोफेसर/ अतिरिक्त प्रोफेसर के लिए 58 वर्ष (सीधी भर्ती), 56 वर्ष (प्रतिनियुक्ति), सेवानिवृत्त संकाय के लिए 70 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर/ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1,01,500 रुपए से लेकर 2,20,400 तक का वेतन दिया जाएगा।
AIIMS Bilaspur Faculty Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
एम्स बिलासपुर की वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें। फिर, फैकल्टी (ग्रुप-ए) पद भर्ती सेक्शन को खोजें। नोटिफिकेशन पीडीएफ में ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म भरें और एनईएफटी मोड में ‘Executive Director, AIIMS-Bilaspur’ के पक्ष में शुल्क जमा करें। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे भरकर समय-सीमा के भीतर एम्स बिलासपुर भेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार