MP News: अन्य धर्मों के छात्रों को धार्मिक शिक्षा देने वाले मदरसों की सहायता बंद की जाएगी - सीएम मोहन यादव
Press Trust of India | August 21, 2024 | 07:54 AM IST | 2 mins read
सीएम ने स्थानीय शासन को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को अपने निर्धारित जिलों में हर महीने कम से कम एक रात बिताने का निर्देश दिया।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (20 अगस्त) को कहा कि अन्य धर्मों के छात्रों को धार्मिक शिक्षा देने वाले और उन्हें उनकी धार्मिक शिक्षाओं के विपरीत इबादत करने के लिए मजबूर करने वाले मदरसों को दिया जाने वाला सरकारी अनुदान बंद किया जाएगा। साथ ही ऐसे मदरसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि, ‘‘स्कूल शिक्षा विभाग ने संविधान के अनुच्छेद-28(3) के अनुपालन में अपने संबंधित धर्मों द्वारा निर्धारित धर्मों के अलावा अन्य धर्मों के छात्रों को धार्मिक शिक्षा देने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।’’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ऐसे मदरसों को सरकारी अनुदान रोक दिया जाएगा, जो छात्रों को उनकी अपनी मान्यताओं के विपरीत धार्मिक प्रथाओं का अध्ययन करने या उसमें शामिल होने के लिए मजबूर करते हैं। सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक के दौरान यह चेतावनी दी है।
आगे बताया गया कि, इसके अतिरिक्त ऐसे संस्थानों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें संभावित रूप से उनकी मान्यता रद्द करना भी शामिल है। इस आशय का आदेश मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले शुक्रवार को जारी किया था।
सीएम ने स्थानीय शासन को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को अपने निर्धारित जिलों में हर महीने कम से कम एक रात बिताने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और लोकायुक्त का विस्तार करने की योजना की घोषणा की।
इस दौरान यादव ने कहा कि नर्मदा नदी के समग्र विकास के लिए मां नर्मदा मिशन के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इस मिशन में शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाएं शामिल होंगी। जो नर्मदा के उद्गम से लेकर गुजरात सीमा तक इसके प्रवाह की अविरलता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच