Santosh Kumar | August 3, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read
7 जून को हुई परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 स्टूडेंट्स सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 के रिजल्ट की दोबारा जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त शाम 5 बजे तय की है। जो उम्मीदवार अपने एआईबीई 21 रिजल्ट या ओएमआर शीट से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर आवेदन कर सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
7 जून को हुई परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 स्टूडेंट्स सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डेडलाइन के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को 500 रुपये की रीचेकिंग फीस देनी होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है, जिसका मतलब है कि रिजल्ट में कोई बदलाव हो या न हो, फीस वापस नहीं की जाएगी।
एआईबीई रीचेकिंग प्रोसेस केवल ओएमआर शीट के वेरिफिकेशन तक ही सीमित रहेगा। सफल एप्लीकेशन पर एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजा जाएगा। रीचेकिंग के बाद अपडेटेड रिजल्ट उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के नतीजे रोक दिए गए हैं और जो अंडरटेकिंग कैटेगरी के तहत क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें तय समय के अंदर अपने एआईबीई रिजल्ट पर अपना एनरोलमेंट सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
एनरोलमेंट सर्टिफिकेट अपलोड करने का पोर्टल जल्द ही एक्टिवेट हो जाएगा। बता दें कि वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस पाने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 पास करना जरूरी है।