Santosh Kumar | March 19, 2025 | 09:35 AM IST | 1 min read
एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) कल यानी 20 मार्च 2024 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के जरिए एआईबीई रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। बीसीआई ने 22 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 परीक्षा 2024 आयोजित की।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 मार्च को बीसीआई ने एआईबीई 19 की फाइनल आंसर की जारी की थी, फाइनल आंसर की के आधार पर ही एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 जारी होगा।
एआईबीई 19 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक आपत्तियां उठा सकते थे, जिसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क देना था।
एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। बीसीआई एआईबीई रिजल्ट 2025 की दोबारा जांच की अनुमति देगा।
एआईबीई 19 ओएमआर री-चेकिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को रीचेकिंग शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एआईबीई 19 रिजल्ट के साथ बीसीआई कटऑफ अंक भी जारी करेगा।
Also readAIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट कब होगा जारी? लेटेस्ट अपडेट, स्कोरकार्ड; पासिंग मार्क्स जानें
एआईबीई 19 उत्तीर्ण अंक और कटऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को एआईबीई सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस 2024 से सम्मानित किया जाएगा। BCI ने AIBE 19 फाइनल आंसर की 2024 से कुल 28 प्रश्न वापस ले लिए हैं।
एआईबीई 19 2024 में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों जैसे आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% योग्यता अंक आवश्यक है।