AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी बंद, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 10, 2025 | 08:38 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद परीक्षा प्राधिकरण जल्द ही AIBE 19 Result घोषित करेगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आज यानी 10 जनवरी को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 (AIBE 19) आंसर की 2024 आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से एआईबीई 19 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना विवरणिका भी उपलब्ध कराई है, जिसमें प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का संकेत दिया गया है।
उम्मीदवारों को एआईबीई प्रोविजनल 19 आंसर की पर आपत्ति जताते समय सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार आवश्यक शुल्क के साथ एक या अधिक आपत्तियां जमा कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 500 रुपये है। आपत्ति सही पाई जाने पर उम्मीदवारों को शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद परीक्षा प्राधिकरण जल्द ही AIBE 19 परिणाम घोषित करेगा। एआईबीई 19 रिजल्ट में कैंडिडेट अपना नाम, रोल नंबर, परिणाम की स्थिति और फोटो सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
AIBE अंकन योजना के अनुसार, एआईबीई परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीसीआई की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIBE 19 Answer Key 2024: आपत्ति कैसे उठाएं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एआईबीई 19 आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके AIBE खाते में लॉगिन करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।
- कैंडिडेट शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा