Trusted Source Image

एआईबीई 18 आवेदन सुधार की समय सीमा बढ़ाई गई, 15 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं करेक्शन

Alok Mishra | October 11, 2023 | 06:48 PM IST | 1 min read

एआईबीई 18 आवेदन सुधार 2023: उम्मीदवार एआईबीई 18 पंजीकरण फॉर्म के विशिष्ट क्षेत्रों में 15 अक्टूबर, 2023 तक बदलाव कर सकते हैं।

Back

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
AIBE 18 आवेदन में सुधार करने के लिए 5 दिन समय सीमा और विस्तारित कर दी गई है। (छायाचित्र- विकीमीडिया कॉमन्स)
AIBE 18 आवेदन में सुधार करने के लिए 5 दिन समय सीमा और विस्तारित कर दी गई है। (छायाचित्र- विकीमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो की अंतिम तिथि में विस्तार किया है। शेड्यूल के अनुसार, एआईबीई 18 आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर, 2023 है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com के माध्यम से एआईबीई 18 आवेदन पत्र 2023 में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार एआईबीई 18 पंजीकरण फॉर्म के विशिष्ट क्षेत्रों में 15 अक्टूबर, 2023 तक सुधार करने की सुविधा का लाभ लेकर अपने आवेदन को निरस्त किए जाने से बचा सकते हैं।

पहले एआईबीई आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2023 थी। काउंसिल 20 अक्टूबर को एआईबीई 18 प्रवेश पत्र 2023 जारी करेगी। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने एआईबीई पंजीकरण फॉर्म भरकर सफलतापूर्वक जमा किया है, वे ही हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उपयोगी लिंक- एआईबीई 18 सिलेबस 2023- विषयवार पाठ्यक्रम, प्रश्नों की संख्या जानें

एआईबीई 18 आवेदन पत्र 2023: परिवर्तन कैसे करें

एआईबीई आवेदन पत्र 2023 में बदलाव करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं
  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें
  • एआईबीई 18 आवेदन पत्र 2023 के निर्दष्ट क्षेत्र की जानकारी को संपादित करें
  • विवरण सबमिट करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

एआईबीई 18 परीक्षा 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। गलत या अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications