Trusted Source Image

AIAPGET Counselling 2024: एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम aaccc.gov.in पर कल होगा जारी

Saurabh Pandey | September 18, 2024 | 05:47 PM IST | 1 min read

AIAPGET 2024 काउंसलिंग में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन परिणाम और रिपोर्टिंग सहित कई चरण शामिल हैं। सीट आवंटन के लिए अंतिम वैकेंसी राउंड को छोड़कर पहले तीन राउंड में नए पंजीकरण की अनुमति है। मॉप अप राउंड सहित कुल 4 राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

AIAPGET 2024 राउंड 1 सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 सितंबर से 18 सितंबर, 2024 तक की जाएगी। (प्रतीकात्मक-पिकसल्स)
AIAPGET 2024 राउंड 1 सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 सितंबर से 18 सितंबर, 2024 तक की जाएगी। (प्रतीकात्मक-पिकसल्स)

नई दिल्ली : आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) की तरफ से ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) राउंड 1 काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन परिणाम कल यानी 19 सितंबर को जारी किया जाएगा। एआईएपीजीईटी काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से AIAPGET 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

AIAPGET 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सीट आवंटन प्रक्रिया योग्यता और आरक्षण नीतियों पर विचार करते हुए उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, उनकी रैंक और सीटों की उपलब्धता पर आधारित होगा।

एआईएपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 1 में चयनित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में 20 सितंबर से 25 सितंबर, 2024 तक रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद, शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 26 सितंबर से 27 सितंबर तक एएसीसीसी/एनसीआईएसएम/एनसीएच द्वारा किया जाएगा।

AIAPGET 2024 Counselling: 4 राउंड की काउंसलिंग

AIAPGET 2024 काउंसलिंग में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन परिणाम और रिपोर्टिंग सहित कई चरण शामिल हैं। सीट आवंटन के लिए अंतिम वैकेंसी राउंड को छोड़कर पहले तीन राउंड में नए पंजीकरण की अनुमति है। मॉप अप राउंड सहित कुल 4 राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

AIAPGET 2024 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल

तारीख

राउंड 1 एआईएपीजीईटी पंजीकरण और भुगतान

10 सितंबर, 2024 से 16 सितंबर, 2024

आयुष पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

11 सितंबर, 2024 से 16 सितंबर, 2024

सीट आवंटन की प्रक्रिया

17 सितंबर, 2024 से 18 सितंबर, 2024

एआईएपीजीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम

19 सितंबर, 2024

आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना

20 सितंबर, 2024 से 25 सितंबर,2024 तक

अभ्यर्थियों का सत्यापन

26 सितंबर, 2024 से 27 सितंबर, 202 तक

Also read AYUSH NEET UG 2024 Counselling: आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण aaccc.gov.in पर शुरू, जानें शेड्यूल

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications