IIT गांधीनगर, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी और UC San Diego कंसोर्टियम ने गिफ्ट इंटरनेशनल फिनटेक इंस्टीट्यूट लॉन्च किया
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
GIFT इंटरनेशनल फिनटेक इंस्टीट्यूट के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.giftifi.in पर विजिट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) ने अहमदाबाद विश्वविद्यालय, आईआईटी गांधीनगर और यूसी सैन डिएगो कंसोर्टियम के साथ मिलकर गिफ्ट इंटरनेशनल फिनटेक इंस्टीट्यूट (GIFT IFI) लॉन्च किया। गिफ्ट आईएफआई का लक्ष्य इस क्षेत्र की उभरती जरूरतों को पूरा करने वाले एडवांस ट्रेनिंग और रिसर्च के माध्यम से भारत को फिनटेक में ग्लोबल लीडर्स के रूप में स्थापित करना है।
जनवरी 2025 में लॉन्च होने वाला GIFT IFI एक फिक्सेबल, उद्योग-संरेखित शैक्षिक मॉडल प्रदान करेगा, जिसमें फिनटेक फाउंडेशन, साइबर सुरक्षा, फिनटेक के लिए वित्त और फिनटेक अनुप्रयोगों के लिए AI/ML से शुरू होने वाले स्टैकेबल कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। ये कार्यक्रम विविध शिक्षार्थियों के लिए डिजाइन किए गए हैं।
प्रेस रिलीज के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से स्नातकों से लेकर मिड-करियर पेशेवरों तक - प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो समय के साथ डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे फिनटेक पेशेवरों को लगातार कौशल बढ़ाने और क्षेत्र की तेजी से बदलती मांगों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Also read IIT Madras: आईआईटी मद्रास और आईआईटी पलक्कड़ ने सहयोगात्मक शैक्षणिक पहल की शुरुआत की
अहमदाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पंकज चंद्रा ने कहा, “एक ओर फाइनेंस और अकाउंटिंग की समझ में हमारी अंतःविषयक ताकत तथा दूसरी ओर कंप्यूटर साइंस, क्वांटम एवं सांख्यिकी, जलवायु, सुरक्षा, स्वास्थ्य, तथा वंचित समुदायों जैसे अनुप्रयोग डोमेन में मजबूत क्षमताएं हमें फिनटेक के इर्द-गिर्द अत्याधुनिक कार्यक्रम बनाने में उद्योग के साथ मिलकर काम करने का अवसर प्रदान करती हैं।”
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो रजत मूना ने कहा, “मेरा मानना है कि यह कंसोर्टियम एक ऐसा मंच तैयार करेगा जो प्रतिभा, आलोचनात्मक सोच और उद्यमशीलता की भावना का निर्माण करेगा तथा भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदलने के लिए वैश्विक फिनटेक लीडर्स की एक पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।”
यूसी सैन डिएगो के चांसलर प्रदीप के खोसला ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा, “हमारे संस्थान के माध्यम से हमारा लक्ष्य अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करना, शीर्ष प्रतिभाओं को पोषित करना और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना है, जो अंततः क्षेत्र में वित्तीय प्रौद्योगिकियों और आर्थिक प्रगति की अगली लहर को आगे बढ़ाएगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार