Agniveer SSR/MR Admit Card 2024: अग्निवीर एसएसआर-एमआर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 9 जुलाई से
Santosh Kumar | July 1, 2024 | 05:08 PM IST | 2 mins read
अग्निवीर एसएसआर-एमआर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर और एमआर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अग्निवीर एसएसआर के लिए परीक्षा 9 से 11 जुलाई और एमआर के लिए 12 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in के माध्यम से अग्निवीर एसएसआर-एमआर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर एसएसआर, एमआर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
अग्निवीर एसएसआर-एमआर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण की जांच करनी होगी। एसएसआर-एमआर एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के लिए मुख्य दस्तावेज है।
अग्निवीर 02/2024 बैच के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। पहले चरण में, उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET) में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग चरण को पास करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण में आगे बढ़ेंगे, जिसमें शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT), लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
Agniveer SSR, MR Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
अग्निवीर एसएसआर, एमआर परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल होंगे यानी अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता।
परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी. प्रत्येक अनुभाग और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा होगी।
Agniveer SSR/MR Admit Card 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अग्निवीर एसएसआर-एमआर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट पर agniveernavy.cdac.in जाएं।
- होमपेज पर, Agniveer Navy 02/2024 SSR & MR Admit Card Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET 2024 Controversy: 'कोचिंग सेंटरों के लिए नीट करोड़ों का उद्योग', डीएमके ने परीक्षा को बताया धोखाधड़ी
डीएमके ने कहा कि नीट परीक्षा कोचिंग सेंटरों के कल्याण के लिए है, जो हर साल इससे लाखों-करोड़ों रुपये कमाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीट परीक्षा के नाम पर चल रहे सबसे बड़े फर्जीवाड़े को उजागर करने वाला तमिलनाडु देश का पहला राज्य है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा