AFCAT Admit Card 2025: एएफसीएटी एडमिट कार्ड afcat.cdac.in पर जारी, 22 और 23 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 7, 2025 | 07:49 PM IST | 2 mins read
आईएएफ एएफसीएटी 2025 परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज यानी 7 फरवरी को वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2025) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से से अपने AFCAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन एएफसीएटी परीक्षा 22 और 23 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इंडियन एयरफोर्स इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 336 पदों को भरेगा। एएफसीएटी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2025 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एएफसीएटी 2025 परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा, जिसमें 300 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एएफसीएटी 2025 पेपर में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट को शामिल किया गया है।
एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, पिता-माता का नाम, जेंडर, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र कोड व पता, परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
नोटिस में कहा गया कि, यदि उम्मीदवार को पंजीकृत ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं होता है या उल्लिखित वेबसाइट से डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, तो कैंडिडेट को सी-डैक, पुणे में एएफसीएटी क्वेरी सेल से पूछताछ करनी होगी। अथवा फोन नंबर 020-25503105/020- 25503106 पर संपर्क या afcatcell@cdac.in पर मेल करना होगा।
IAF AFCAT Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईएएफ एएफकैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 01/2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी