Trusted Source Image

AFCAT 2 Result 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 रिजल्ट afcat.edcil.co.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 02:32 PM IST | 1 min read

भारतीय वायु सेना ने 9 सितंबर 2026 को AFCAT 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 02/2026 के तहत शामिल ब्रांचों में कुल 379 वैकेंसी की घोषणा की है। (आधिकािरक वेबसाइट)
इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 02/2026 के तहत शामिल ब्रांचों में कुल 379 वैकेंसी की घोषणा की है। (आधिकािरक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन एयर फोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट एएफकैट की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एएफकैट 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। AFCAT 2 परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद, जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना द्वारा तय किए गए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स के आधार पर क्वालिफाई करते हैं, उन्हें एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) द्वारा असेसमेंट के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद, AFSB द्वारा रिकमेंड किए गए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

AFCAT 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एएफकैट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  2. एएफकैट 2 रिजल्ट या कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन खोलें।
  3. अब जरूरी लॉगिन जानकारी डालकर सबमिट करें।
  4. एएफकैट 2 रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और रिजल्ट में दी गई जानकारी देखें।
  6. अंत में रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।

IAF AFCAT 2 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. श्रेणी
  4. लिंग
  5. सेक्शन-वार अंक (वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, मिलिट्री एप्टीट्यूड)
  6. प्राप्त कुल अंक
  7. क्वालिफाइंग स्टेटस
  8. कट-ऑफ अंक

Also read UPSSSC Mains Exam Fee 2026: यूपीएसएसएससी लैब असिस्टेंट मेन्स एग्जाम फीस करें जमा, परीक्षा 27 सितंबर को होगी

AFCAT 2 2026: GATE स्कोर एंट्री

एएफकैट 2 2026 के लिए GATE स्कोर एंट्री का कट-ऑफ भी घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम GATE कट-ऑफ को पूरा करते हैं, वे AFCAT लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से AFSB चरण में प्रवेश कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications