AFCAT 2 Result 2024: एएफसीएटी 2 एग्जाम रिजल्ट afcat.cdac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 30, 2024 | 08:23 AM IST | 2 mins read
एएफसीएटी 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 (AFCAT 02/2024) के परिणाम जारी कर दिए हैं। एएफसीएटी 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आईएएफ एएफसीएटी 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एएफसीएटी 2 2024 परीक्षा 9, 10 और 11 अगस्त 2024 को आयोजित हुई थी। प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए आईएएफ एएफसीएट 2 एग्जाम दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
एएफसीएटी 2 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) के साथ साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची AFCAT 2 परीक्षा में उनके स्कोर और AFSB साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, नाम, परीक्षा का नाम, कट-ऑफ अंक और प्राप्त अंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इसके अलावा, परिणाम में बधाई नोट, AFSB (वायु सेना चयन बोर्ड) चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी और AFSB चयन स्लॉट बुक करने के निर्देश शामिल हैं।
आईएएफ भर्ती अभियान के माध्यम से ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी एवं तकनीकी) और फ्लाइंग ब्रांच में राजपत्रित अधिकारियों के कुल 304 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अगले साल से शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा, जिससे फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) प्रदान किया जाएगा।
AFCAT Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एएफसीएट 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- AFCAT 2024 की आधिकारिक वेबसाइट www.afcat.cdac.in पर जाएं।
- फिर, ‘कैंडिडेट लॉगिन’ टैब पर जाएं और ‘AFCAT 02/2024’ पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- AFCAT 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एफसीएटी 2 रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल