AFCAT 2 Admit Card 2026: एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड afcat.cdac.in पर जारी, डाउनलोड चरण और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2026 | 02:26 PM IST | 1 min read
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 02/2026) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शहर व जिला और परीक्षा केंद्र का पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इंडियर एयर फोर्स की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 का आयोजन 8 अगस्त, 2026 को ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत ऑफिशियल हेल्पडेस्क के माध्यम से एएफसीएटी अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षार्थियों को नीला या काला बॉलपॉइंट पेन व एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाने की अनुमति है।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2026 चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, एएफएसबी इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक एएफकैट वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AFCAT 2 Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड चरण
एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एएफसीएटी की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “कैंडिडेट लॉगिन” पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- साइन इन पर क्लिक करें और AFCAT 2 2026 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट एएफसीएटी 02/2026 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]NEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए किए गए व्यापक सुधार - सुप्रीम कोर्ट से केंद्र
सरकार ने कहा कि जहां शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की निगरानी करता है, वहीं नीट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम