AFCAT 2 Exam City Slip 2025: एएफसीएटी 2 परीक्षा शहर सूचना पर्ची afcat.cdac.in पर जारी, एग्जाम 23 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 01:19 PM IST | 2 mins read
एएफसीएटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज यानी 7 अगस्त को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर एएफसीएटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एएफसीएटी 2 परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा की आवश्यकता होगी। एएफसीएटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
आईएएफ एएफसीएटी 2 2025 परीक्षा AFCAT 2 2025 परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त, 2025 को भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एफसीएटी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। एएफसीएटी एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
AFCAT 2 परीक्षा सूचना पर्ची 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय जैसे विवरण जांच सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 284 पदों को भरा जाएगा, जिसमें फ्लाइंग ब्रांच के 3, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) के 156 और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) के 125 पद शामिल हैं।
एफसीएटी 2025 परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 300 अंकों के लिए एमसीक्यू टाइप के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडटे के लिए कैंडिडेट एफसीएटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AFCAT 2 Exam City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एएफसीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 इन सरल चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर विजिट करें।
- फिर, कैंडिडेट लॉगिन टैब पर ‘AFCAT 02/2025’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आईएएफ एएफसीएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें