NMC Chairperson: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष बने डॉ. बीएन गंगाधर, स्वायत्त बोर्डों में भी नियुक्तियां
Saurabh Pandey | July 4, 2024 | 07:51 AM IST | 1 min read
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि नियुक्तियां चार साल की अवधि के लिए होती हैं, जब तक कि नियुक्त व्यक्ति 70 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।
नई दिल्ली : कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) और उसके स्वायत्त बोर्डों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ बी एन गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये नियुक्तियां चार वर्षों के लिए या संबंधित नियुक्तियों के 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज के पूर्व निदेशक डॉ. गंगाधर पिछले साल सितंबर से एनएमसी के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में पहले अध्यक्ष डॉ. एससी शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार संभाला था।
मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम के निदेशक डॉ. संजय बिहारी को मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपोलो अस्पताल, मुंबई के निदेशक (ऑन्कोलॉजी) डॉ. अनिल डी'क्रूज़, पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई में प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. राजेंद्र अच्युत बडवे को 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक दो साल की अवधि के लिए अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के अंशकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। मंत्रालय ने कहा, जब तक कि वह 70 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेते, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल