UP CNET Admit Card 2026 LIVE: बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आज शाम 6 बजे तक @abvmucet26.co.in; लेटेस्ट अपडेट्स
Santosh Kumar | May 30, 2026 | 12:53 PM IST | 2 mins read
यूपी सीएनईटी परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) और एमएससी नर्सिंग/ एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check NowUP CNET Admit Card 2026 Live Updates: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश, आज शाम 6 बजे तक यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड जारी कर देगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी नर्सिंग टेस्ट एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा।
एबीवीएमयू द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी सीएनईटी परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) और एमएससी नर्सिंग/एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) के हेल्पडेस्क ने पुष्टि की है कि यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड आज शाम 6 बजे तक जारी किए जाएंगे। यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 की परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी।
UP BSc Nursing Admit Card 2026: इन प्रतिभागी संस्थान में मिलेगा प्रवेश
उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 के माध्यम से छात्रों को निम्नलिखित संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा-
- अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी नर्सिंग कॉलेज
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ
- डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ
- उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस, सैफई
- लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ
UP CNET Admit Card 2026: यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
- यूपी बीएससी नर्सिंग लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
May 30, 2026 | 12:53 PM IST
ABVMU Login: यूपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड लॉगइन क्रेडेंशियल
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
May 30, 2026 | 12:32 PM IST
UPCNET Admit Card 2026: यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड कब आएगा?
यूपीसीएनईटी एडमिट कार्ड आज शाम 6 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे; एबीवीएमयू हेल्पडेस्क ने इसकी पुष्टि की है।
May 30, 2026 | 12:27 PM IST
UP BSc Nursing Admit Card 2026: यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड आज
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश, आज शाम 6 बजे तक यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (यूपी सीएनईटी) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर देगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल