UP CPET 2025 Admit Card: यूपी सीपीईटी एडमिट कार्ड abvmucet25.co.in पर जारी, एग्जाम डेट, मार्किंग स्कीम जानें
Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 10:51 AM IST | 2 mins read
यूपी सीपीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट (140 मिनट) तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में होगी।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने कॉमन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा (सीपीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपी सीपीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet25.co.in या abvmuup.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी सीपीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत आईडी नंबर तथा लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
यूपी सीपीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दी गई तिथि और समय पर आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आउट लेकर जाना आवश्यक है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा। किसी भी स्थिति में सीपीईटी 2025 के लिए डुप्लीकेट प्रवेश पत्र परीक्षा केन्द्रों पर जारी नहीं किया जाएगा।
UP CPET 2025 Exam: परीक्षा तिथि
यूपी सीपीईटी प्रवेश परीक्षा 18 जून 2025 (बुधवार) को सुबह 11 से दोपहर 1:20 बजे तक (140 मिनट) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 120 होगी।
यूपी सीपीईटी प्रवेश परीक्षा एमसीक्यू प्रारूप में दोनों भाषाओं में (अंग्रेजी और हिन्दी) में होगी। वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय उत्तर वाले प्रश्नों का उत्तर ऑप्टिकल मार्क रीडर (ओएमआर) सीट पर केन्द्र में दिए गए काले बाल पॉइंट पेन का प्रयोग करके दिया जाएगा।
ABVMU CPET 2025: परीक्षा केंद्रों की सूची
1. आगरा
2. अलीगढ़
3. अयोध्या
4. आजमगढ़
5. बरेली
6. बस्ती
7. बाँदा
8. गाजियाबाद
9. गोण्डा
10. गोरखपुर
11. झांसी
12. कानपुर
13. लखनऊ
14. मेरठ
15. मिर्जापुर
16. मुरादाबाद
17. प्रयागराज
18. सहारनपुर
19. वाराणसी
20. गौतम बुद्ध नगर
UP CPET 2025: मार्किंग स्कीम
कॉमन पैरामेडिकल एंट्रेस टेस्ट में प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। गलत या एक से अधिक उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नही है।
यूपी सीपीईटी 2025 प्रश्न पत्र चार खंडो ए, बी, सी और डी में होगा। प्रत्येक खण्ड 30 अंक के होंगे। खंड-ए के प्रश्नों के उत्तर आवेदक द्वारा अपने आवेदन फॉर्म में भरे गए विषय के अनुरूप होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा